आगरालीक्स ….उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन में आगरा का दबदबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने डॉ. एमसी शर्मा।

स्पर्श रिसॉर्ट्स आडिटोरियम, बरेली में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा के साथ ही चुनाव हुए। इसमें सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी के विधायक फरीदपुर बरेली डॉ. श्याम बिहारी लाल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, आगरा के डॉ. एमसी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पंकज शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
1986 से जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं डॉ. एमसी शर्मा
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा 1986 से जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष हैं। वहीं, पंकज शर्मा 2005 से सचिव के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. एमसी शर्मा ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं।