आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सरकार नर्सिंग होम में दुर्गा पूजा का आयोजन 29 सितंबर को किया जाएगा।
दिल्ली गेट स्थित डॉ. सरकार मंदिर परिसर में इस साल 29 सितंबर, 2025 से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। डॉ. सरकार के अनुसार, यह दुर्गा पूजा अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जो इसे आगरा की सबसे पुरानी और पहली दुर्गा पूजाओं में से एक बनाती है।
दिल्ली गेट दुर्गा पूजा समिति और सरकार परिवार पिछले 75 वर्षों से इस पूजा का आयोजन कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहर भर के भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र रहा है। प्रतिदिन लगभग 500 भक्त पूजा में शामिल होते हैं। यह पूजा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देती है।
समिति ने सभी भक्तों और शहरवासियों को इस पावन अवसर पर सपरिवार आमंत्रित किया है