आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कार, बाइक, स्कूटी सहित वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों पर कार्रवाई, 44 के किए गए चालान।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यातायात पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अलग अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। 44 वाहनों के चालान किए गए हैं, कहा गया है कि अपने वाहनों पर जातिसूचक शब्द ना लिखें।