आगरालीक्स…आगरा में कुत्ते ने 25 लोगों को काट खाया. सड़क पर आने—जाने वालों को बना रहा शिकार. 10 लोग अस्पताल में भर्ती. लोगों में दहशत…
आगरा के इरादतनगर कस्बे में एक कुत्ते का खौफ लोगों में छाया हुआ है. यह कुत्ता हर आने—जाने वाले लोगों को काट खा रहा है और अपना शिकार बना रहा है. अभी तक 25 लोगों को इस कुत्ते ने काट खा लिया है इनमें से 10 लोगों को अलग—अलग जगह उपचार के लिए भेजा गया है. इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी बताई गई है. कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत छाई हुई है और वो डंडा हाथ में लेकर चल रहे हैं.

ये है पूरा मामला
मामला इरादतनगर के शमसाबाद रोड का है. यहां एक कुत्ता सोमवार सुबह हर आने जाने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा है. सोमवार सुबह दस बजे तक इस कुत्ते ने करीब 25 लोगों को अपना शिकार बना लिया और उन्हें काट खाया. जिसमें बच्चे, महिला और पुरुष शामिल है. करीब 10 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें अलग—अलग क्लीनिकों पर भर्ती कराया गया है. इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इस कुत्ते की दहशत इस समय छाई हुई है. लोग हाथ में डंडा लेकर चल रहे हैं और बच्चों को अकेले नहीं भेज रहे हैं.