Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Drain water reaches inside home in Yamuna Vihar Pgase-2 during rain#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Drain water reaches inside home in Yamuna Vihar Pgase-2 during rain#Agra

438

आगरालीक्स….Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर कर्मयोगी के यमुना विहार कॉलोनी फेस—2 के नारकीय हालात, बारिश में गंदा पानी और कीचड़ घरों में भर रहा है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है। मंगलवार को यमनुा विहार फेस—2 में रहने वालों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा और नाले के चौड़ीकरण की मांग की जिससे बारिश में घरों में गंदा पानी ना भरे।


कमला नगर और कर्मयोगी क्षेत्र से अधिकांश कॉलोनियों का पानी ढलान के कारण यमुना विहार फेस—2 की ओर ही आता है जबकि यहां जल निकासी के लिए उचित व्यवस्था पहले से ही नहीं है। कई कॉलोनियों से बहकर आने वाले पानी का भार एक ऐसा नाले पर है। ऐसे में इतनी अधिक कॉलोनियों से आने वाले पानी के बहाव को यह नाला नहीं सह पा रहा है। इसके लिए सर्वे कराकर समाधान की आवश्यकता है।

जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और कॉलोनी के बाहर मुख्य नाले का लेवल कॉलोनी की छोटी नालियों के लेवल से काफी ऊपर आ जाने के कारण से आम दिनों का पानी ही मुख्य नाले से घरों की ओर रिपीट करता है। न ही कभी यहां के नाले और नालियों की तलाझाड़ सफाई ही हो पाती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप ले चुकी है।

हल्की बारिश में ही कॉलोनी की सड़कों पर पानी भर जा रहा है और नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। इससे नाले का पानी बैक होकर घरों में आ रहा है। जलभराव के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में जलभराव के समय सड़कों के गड्ढे नजर न आना, नाले भी पानी में समा जाने के कारण नाले और पुलिया नजर न आना जैसी समस्याएं भी हैं। कई बार वाहन पलटने और वाहन चालकों, सवारियों के घायल हो जाने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। खेलते समय नाले—नालियों और गड्ढों में गिरकर बच्चों के चोटिल हो जाने, कोई घटना—दुर्घटना या अनहोनी हो जाने का खतरा भी बना हुआ है।

समस्या:
— जलभराव के कारण सड़कों पर पानी भर रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।
— घरों में पानी घुसने से फर्नीचर आदि आर्थिक नुकसान हो रहा है, सीलन की समस्या हो गई है।
— बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
— पानी जमा होने से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव भी घरों में घुसने का खतरा है।
— जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है।
— नाले—नालियां ओवरफ्लो होने से गंदगी और दुर्गंध रहती है।

निवासियों की मांग:
— जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
— मुख्य नाले का चौड़ीकरण अथवा नवनिर्माण किया जाए।
— बेहतर नाले या अन्य जल निकासी प्रणाली का निर्माण किया जाए।
— सड़कों को पक्का किया जाए ताकि बारिश का पानी जमा न हो।
— तलाझाड़ साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

अधिकारियों से अपील:
आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को इस संबंध में एक ज्ञापन नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को सौंपा गया। अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे ताकि कॉलोनी वासियों को राहत मिल सके। उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो। यह समस्या क्षेत्र में लंबे समय से है, लेकिन इस वर्ष यह और बढ़ गई है। स्थानीय लोग जलभराव से बहुत परेशान हैं और वे चाहते हैं कि नगर निगम व प्रशासन उनकी मदद करे। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद शर्मा, मुकेश चंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिगम्बर शर्मा, प्रशांत गुप्ता, कृष्ण गोपाल शर्मा, रोहित शर्मा, अमन, चिंटू आदि शामिल थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!