आगरालीक्स…आगरा में दीपावली पर झूले और सर्कस. पहली बार लगे आगरा में ऐसे झूले. त्योहार पर बच्चों के साथ उठाएं आनंद. खरीददारी की स्टॉल्स भी…भजन संध्या के साथ शुरुआत
फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पीछे दीपावली महोत्सव मेले का उद्धाटन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी, गुरुद्वारा मायथान के ज्ञानी कुलविंदर सिंह, फादर डॉक्टर सुरेश दयाल एवं मौलाना मोहम्मद अजहर आलम ने संयुक्त रूप से मुख्य द्वार का फीता काट कर किया । शुभारंभ पर मुक्ताकाशी मंच पर भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक पंडित मनीष शर्मा अपने भजनों की स्वर लहरियों से सभी को सराबोर किया।

मेला व्यवस्थापक पंकज भदौरिया ने बताया कि जय केला मां एम्यूजमेंट ग्वालियर की ओर से आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर 40 दिवसीय दीपावली महोत्सव मेले में दीपावली पर सभी के मनोरंजन के लिए आयोजित किए जा रहे मेले में सर्कस, झूले, खरीदारी के लिए स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

मेला आयोजक जयराज एवं रणधीर ने बताया कि खरीदारी के लिए स्टॉल बच्चों के लिए सर्कस, झूले का आयोजन एक ही स्थान पर किया गया है। दीपावली पर्व को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेले को लगाया गया है। शुभारंभ पर अपने परिवार के साथ लोगो ने भजन संध्या के साथ सर्कस का आनंद लिया। सभी का स्वागत
मेला समन्वयक डॉ. मदन मोहन शर्मा एवं सीपी शर्मा ने किया।