फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में फार्मसिस्ट की एक्सीडेंट में मौत. शादी से लौटते समय नहर में गिरी कार, चार साथी घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में देर रात मैनपुरी से एक शादी समारोह से शामिल होकर लौट रही एक कार पुल से नहर में गिर गई. इसमें एक फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि उसके चार अन्य साथी घायल हुए हैं.
मृतक का काम तरुण कुमार बताया गया है. जांच में सामने आया है कि देर रात घना कोहरा और तेज रफ्तार के कारण चालक कार को डिस्बैलेंस कर बैठा जिससे कार खाई में पलट गई. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने और स्वास्थ्यकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. यहां से सभी को मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हायर सेंटर में रेफर किया गया है. पुलिस जांच कर रही है.