आगरालीक्स…ताजमहल फ्री में देखने का मौका. आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा में भी नहीं लगेगी टिकट.
आगरा में ताजमहल सहित सभी स्मारकों को फ्री में देखने का मौका मिल रहा है. यानी आप जाएंगे तो आपको इन स्मारकों को देखने के लिए टिकट नहीं लेना होगा. यहां निशुल्क प्रवेश मिलेगा. दरअसल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से मनाया जाएगा. इस अवसर पर पहले दिन यानी 19 नवंबर, गुरुवार को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में भारतीय व विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा. हालांकि ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त् प्रवेश शुल्क लागू रहेगा. इसमें किसी तरह की छूट नहीं रहेगी.
एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिथा एस कुमार ने विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन स्मारकों में निशुल्क प्रवेश दिए जाने का आदेश जारी किया. विश्व धरोहर सप्ताह में स्मारकों के संरक्षण के प्रति पर्यटकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यह सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा.