आगरालीक्स…आगरा में डेंगू की रोकथान के लिए जुटा स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम. मच्छर पनपते मिले तो काटा जाएगा चालान…
आगरा के स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है. अब टीमें घर—घर दस्तक देंगी और इस दौरान टीम को अगर घर में किसी भी चीज से मच्छर पनपते दिखाई दिए तो चालान भी किया जाएगा. इस अभियान के तहत अभी तक नगर निगम ने 8 लोगों का चालान भी किया है. नगर निगम द्वारा घरों पर कूलर और छत पर रखे बर्तनों में जमा पानी को खाली कराया गया और लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई.
संचारी रोग नियंत्रण अभियान
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार के अनुसार इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घर—घर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें दस्तक दे रही हैं. दो दिन पहले इस अभियान की आनलाइन समीक्षा प्रदेश स्तर के नामित नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक, डेंगू डिवीजन डॉ. विकास सिंघ्ज्ञल ने भी की.