आगरालीक्स… त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 50 हजार और चांदी 55 हजार के पार पर आ गई है। जानिये आज के रेट।
सर्राफा बाजार में यह रही कीमतें

सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 50,114 रुपये पर आ गया था। सोने पर 110 रुपये कम हुए हैं। चांदी की कीमत में भी कमी आई है। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 55,452 रुपये पर आ गई थी। इसमें 590 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार के यह रहे भाव
वायदा बाजार में त्योहारी सीजन के पहले कारोबारी दिवस पर दस ग्राम सोना 50492 रुपये पर चल रहा था, जबकि चांदी 55,810 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 17 अक्टूबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5032 रुपये प्रति ग्राम।
22 कैरेट 4911 रुपये प्रति ग्राम।
20 कैरेट 4478 रुपये प्रति ग्राम।
18 कैरेट 4076 रुपये प्रति ग्राम।
14 कैरेट 3245 रुपये प्रति ग्राम।
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त देना होगा।