आगरालीक्स…आगरा में विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची जारी. इस वेबसाइट पर जाकर मतदाता देख सकते हैं अपना नाम
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों जनपद आगरा की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशित आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचक नामावली जनपद की वेबसाइट https://agra.nic.in/deo-portal/ पर उपलब्ध है. मतदाता निर्वाचक नामावली को डाउनलोड कर अपना नाम यहां देख सकते हैं.
अपर जिलाधिकारी यमुनाधन चौहान ने बताया कि अर्हता तिथि 01.11.2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों जनपद आगरा की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है. सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिे दलों को अन्तिम निर्वाचक नामावली की 01-01 हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी गयी हे. आगरा खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जनपद आगरा की प्रकाशित हुई निर्वाचक नामावली जनपद की वेबसाइट https://agra.nic.in/deo-portal/ पर उपलब्ध है. उक्त वेबसाइट पर जाकर निर्वाचक नामावली को डाउनलोड कर अपना नाम देख सकते हैं. आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद-आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया एवं हाथरस आते हैं.