मथुरालीक्स..मथुरा में गैंगस्टर की 1.60 करोड़ की संपत्ति कुर्क. पुलिस ने अवैध रूप से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति की कराई मुनादी
थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट प्रेषित की गयी. अभियुक्त पवन गोस्वामी पुत्र रमेशचन्द्र नि० लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा के द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु अपराध कारित कर अवैध सम्पत्ति अर्जित कर अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी पत्नी मौसमी के नाम पर गौरा नगर कालोनी में 225.25 वमी प्लाट क्रय किया है एवं 67.760 व0मी0 पर निर्माण कराया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 1,60,23,250 /- रुपये (एक करोड साठ लाख तैईस हजार दो सौ पचास रुपये ) रुपये को जब्तीकरण का आदेश श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कुर्क आदेश पारित किया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी महोदय (न्यायिक / ज्वाइंट मजि०) सदर जनपद मथुरा के निर्देशन में गौरा नगर स्थित अभियुक्त पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा की अचल सम्पत्ति मकान कुर्क किया गया तथा उक्त आदेश के क्रम में मुनादी भी करायी गयी।
अभियुक्त का नाम व पता—-
पवन पुत्र रमेशचन्द्र निवासी लीला ठाकुर वाली गली गौरा नगर कालोनी वृन्दावन मथुरा ।