आगरालीक्स …Agra Newsआगरालीक्स एआई से ताजमहल पर पाकिस्तान के हमले का वीडियो बनाकर अपलोड किया, मुकदमा दर्ज। वीडियो शेयर करने वालों पर होगी कार्रवाई। ( Agra News: FIR Lodge after AI generated Fake Video goes viral#Agra )
आगरा में रविवार रात को पाकिस्तान ने ताजमहल पर किया हमला लिखकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया गया। चार सेकेंड के वीडियो में ताजमहल के मुख्य गुंबद से आग की लपटें और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था और दमकलकर्मी आग बुझाते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होते ही साइबर सेल सक्रिय हो गई।
एआई से तैयार किया गया वीडियो
साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि वीडियो एआई से बनाया गया है और आगरा से बाहर कहीं वीडियो बनाने के बाद वायरल किया गया है। वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शेयर ना करें वीडियो, होगी कार्रवाई
आगरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो एआई द्वारा तैयार किया गया है और पुरी तरह से फर्जी है। इस तरह के वीडियो को शेयर ना करें, वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।