आगरालीक्स …Agra News: आज नर्सेज डे है, मरीज के इलाज में डॉक्टर के साथ ही नर्स का भी अहम योगदान है अब नर्सिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ( Agra News: Youth prefer Nursing as Carrier#Agra )
12 मई 1820 को इटली में जन्मी फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने नर्सिंग के जॉब को बुलंदियों पर पहुंचाया और समाज में सम्मान दिलवाया। उनकी जयंती पर नर्सिंग डे मनाया जाता है। नर्स का काम भी पिछले कुछ समय में बदला है। नर्स मरीज को दवा देने तक सीमित नहीं हैं उसकी पूरी देखरेख भी करती हैं। हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने से नर्सों की मांग भी बढ़ी है इसलिए नर्सिंग का कोर्स करने वाले युवाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।