आगरालीक्स …..आगरा की युवती का रिश्ता ज्वैलर के बेटे के साथ हुआ, युवती से मंगेतर अश्लील बातें करने लगा, अपने पास बुलाने लगा। मामला बढ़ा तो रेंज रोवर कार की मांग की, मुकदमा दर्ज।

आगरा के थाना सदर में बुंदू कटरा निवासी रिटायर कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कानपुर के रहने वाले चिराग पुत्र सुभाष पुरी से उनकी बेटी का रिश्ता हुआ, सुभाष पुरी ज्वैलर हैं। 14 फरवरी को सुभाष पुरी अपने परिवार के साथ आगरा आए। रिश्ता तय होने के बाद कानपुर में रोके का कार्यक्रम हुआ। इसके लिए उन्होंने वर पक्ष को 5.5 लाख रुपये दिए। एक लाख रुपये ननद और दामाद को भी दिए।
डेस्टिनेशन वेडिंग और रेंज रोवर कार की मांग
शादी की तिथि तय होने के साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ ही रेंज रोवर कार की मांग चिराग और उसके परिजन करने लगे। शादी में एक करोड़ रुपये खर्च करने के लिए कहने लगे, जबकि वे शादी में सोने के दो सेट के साथ ही 10 लाख रुपये की एफडी और एक मकान देना चाहते थे।
अश्लील बातें करने लगा
आरोप है कि एक करोड़ रुपये शादी में खर्च करने से इन्कार करने पर युवती से उसके मंगेतर ने अश्लील बातें करना शुरू कर दिया, उसे अपने पास बुलाने लगा, इस बारे में जब उसके माता पिता से बात की, उन्होंने कहा कि अपने इकलौते बेटे के लिए एक हजार से ज्यादा लड़कियां देख चुके हैं। इस मामले में सुभाष पुरी, चिराग सहित अन्य परिजनों के खिलाफ थाना सदर में दहेज उत्पीड़न, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।