आगरालीक्स….. आगरा में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका। आईटी पार्क तैयार हो गया है। स्टार्टअप शुरू करने पर छह महीने तक 10 हजार रुपये अनुदान, जानें बुकिंग की प्रक्रिया।

आगरा के शास्त्रीपुरम डी ब्लॉक में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आफ इंडिया द्वारा 12 एकड़ में इन्क्यूबेशन सेंटर बनाया है। यहां सॉफ्टवेयर कंपनियों के साथ ही आईटी से जुड़े काम करने वाले युवाओं को कंपनी संचालित करने के लिए तैयार आफिस दिया जा रहा है, प्लग एंड प्ले बेस पर 102 सीटें यानी कार्यालय हैं। इसके साथ ही 3262 वर्ग फीट भूमि उपलब्ध है। इसके लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। आनलाइन आवेदन करने वाली कंपनियों और स्टार्टअप पर समिति विचार करेगी, इसके बाद सीटें दी जाएंगी।
जानें आईटी पार्क के बारे में
आईटी पार्क में हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टविटी, डाटा कम्युनिकेशन की सुविधा और सर्वर को लोकेशन की सुविधा है
कैफेटेरिया, पार्किंग, ट्रेनिंग रूम के साथ सुरक्षा की व्यवस्था है
स्टार्टअप शुरू करने पर छह महीने तक प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय
स्टार्टअप कंपनियों द्वारा तैयार उत्पाद बाजार में स्वीकार किए जाने पर सरकार फंडिंग करेगी
इस तरह कराएं बुकिंग
प्लंग एंड प्ले बेस पर 102 सीटें हैं
प्लग एंड प्ले बेस पर 3262 वर्ग फीट भूमि है
60 सीट की क्षमता का सभागार, 11 सीट की क्षमता का मीटिंग रूम है