आगरालीक्स…Agra News : आगरा में जिम के मैनेजर पर छात्रा को केबिन में बुलाकर उसके कपड़ों में हाथ डालने, गले लगाने के आरोप, छात्रा के विरोध पर मैनेजर बोला ये मेरी ड्यूटी, सीसीटीवी फुटेज। ( Agra News : FIR lodged against Gold’s Gym Manager for molesting Girl student in cabin during diet chart plan, CCTV)
आगरा के खंदारी में गोल्ड्स जिम है। मनी नौटियाल जिम में मैनेजर व ट्रेनर है, जिम में तीन दिन पहले छात्रा ने ज्वाइनकिया, उसका भाई भी उसी जिम में आता है। छात्रा का आरोप है कि जिम ज्वाइन करने के तीसरे दिन वह एक्सरसाइज करने पहुंची। उसका भाई भी साथ गया था। मैनेजर मनी नौटियाल ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाया, कहा कि डाइट चार्ट तैयार करना है इसके आधार पर ही एक्सरसाइज की जाती है।
बुरी नीयत से पकड़ा, बोला मेरी डयूटी है
छात्रा का आरोप है कि वह मनी नोटियाल की केबिन में गई , केबिन में मैनेजर ने छात्रा के कपड़े ऊपर करने के बाद शरीर को बुरी नीयत से पकड़ लिया, वह सहम गई तो उसे गले लगा लिया। उसके कपड़ों में हाथ डाला, छात्रा ने जिम ट्रेनर पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के विरोध करने पर मैनेजर ने कहा कि यह उसकी डयूटी है वह चेक करने के बाद ही डाइट प्लान बनाता है। छात्रा जिम ट्रेनर को धक्का देकर बाहर आ गई।
कॉलेज गई, घर पहुंच कर परिजनों को बताया
छात्रा सहम गई, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह कॉलेज गई। शाम को घर पहुंच कर जिम मैनेजर की हरकत के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह छात्रा को उसके पिता थाना हरीपर्वत लेकर पहुंचे। महिला पुलिस ने छात्रा से बात की, उसने पूरी घटना बताई।
सीसीटीवी में केबिन में जाते हुए दिखाई दी छात्रा
इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए, उससे महिला पुलिस की पूछताछ से लगा गंभीर मामला है, इसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 76 व 64 1 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, 74, 75 और 76 छेड़छाड़ जबकि 64 1 दुराचार की से संबंधित है, छात्रा के आरोप पर दुराचार की धारा लगाई गई है। पुलिस ने जिम के सीसीटीवी चेक किए, इसमें जिम मैनेजर केबिन में जाते हुए दिखाई दे रहा है, इसके कुछ देर बाद छात्रा केबिन में जा रही है। केबिन में कैमरा नहीं है, छात्रा केबिन से बाहर निकलते हुए भी दिखाई दे रही है। पुलिस मैनेजर की तलाश में जुटी है वह फरार है।
हो सकती है साजिश, हर बिंदू पर जांच हो
गोल्ड्स जिम की फ्रेंचाइजी कुछ दिन पहले ही मनोज यादव ने ली है, उनका कहना है कि मनी नौटियाल कमीशन पर काम करता है। तीन दिन पहले ही युवती ने जिम में आना शुरू किया था, यह जिम को बदनाम करने की साजिश हो सकती है इसलिए जांच होनी चाहिए।
जिम ट्रेनर पर पहले भी कई बार लग चुके हैं आरोप
आगरा के एक अस्थि रोग विशेषज्ञ को शक था कि उसकी पत्नी को जिम ट्रेनर ने अपने जाल में फंसा लिया है। जिम ट्रेनर की हत्या के लिए अस्थि रोग विशेषज्ञ ने फिरोजाबाद के बदमाशों को सुपारी दी थी, बदमाश पकड़े गए थे और डॉक्टर को जेल भेज दिया गया था। रुनकता के रहने वाले जिम ट्रेनर पर युवती को ले जाने के आरोप लगाते हुए कई दिनों तक हंगामा हुआ था।