आगरालीक्स..Agra News : आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में माढे की जौनार भी होगी, आज राजा दशरथ बने संतोष शर्मा के बाग फरजाना स्थित आवास पर भजन संध्या। ( Ramleela Mahotsav 2024 : Prabhu Shree ram birth celebration on 23rd September)
राजा दशरथ के बाग फरजाना स्थित घर श्रीराम के जन्म व सियाराम के विवाह की खुशियां बिखर रहीं हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप (संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा) के अनुसार, 22 सितम्बर को भजन संध्या में समस्त बाग फरजाना (अयोध्या नगरी) के लोग भाग लेंगे। जिसमें क्षेत्र की 10 वयोवृद्ध सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं 24 सितम्बर को देहरी पूजन के साथ रामलला के जन्म के अगले दिन 1001 दीपों से दशरथ महल से साथ घर-घर में श्रीहरि की भक्ति भाव की रोशनी बिखरेगी। दीपावली मनाई जाएगी। 25 सितम्बर को घर परिवार के साथ क्षेत्र की महिलाएं मिलकर रंगोली व थाल सज्जा करेंगी। 26 सितम्बर को दशरथ निवास पर मेहंदी उत्सव व 27 सितम्बर को माढे की जौनार होगी। 28 सितम्बर को धूमधाम से श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से राम बारात दोपहर 2 बजे प्रारम्भ होगी। अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल व राजा दशरथ (संतोष शर्मा) ने सभी शहरवासियों को राम बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। संचालन हरिनारायण चतुर्वेदी ने किया।
-22 सितम्बर को भजन संध्या व सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे।
-23 सितम्बर को रामलला का जन्म, रामलीला मैदान पर।
-24 सितम्बर को देहरी पूजन दोपहर 3 बजे व 1001 दीपों से दशरथ महल में रोशनी।
-25 सितम्बर को रंगोली व थाल सज्जा दोपहर 3 बजे।
-26 सितम्बर को राजा दशरथ के निवास पर मेहंदी उत्सव दोपहर 3 बजे।
-27 सितम्बर को माढे की जौनार, राज देवम में।