आगरालीक्स…आगरा में शादी के दौरान डीजे बंद करने पर चली गोली. डीजे संचालक सहित दो को लगी गोली…डीजे भी फटा
आगरा के थाना बाह क्षेत्र के नरहौली गांव में डीेजे बंद होने पर बवाल हो गया. गुस्साए बाराती ने फायरिंग कर दी. इससे डीजे संचालक सहित दो को गोली लग गई जिससे वो घायल हो गए. इस दौरान डीजे भी फट गया. शादी में चीख पुकार मच गई. सचूना पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यहां की है घटना
नरहौली गांव में रहने वाले होतम सिंह की बेटी की बारात सोमवार रात को आई थी. बारात चढ़ाई और बारौठी के बाद गांव के माता के मंदिर के पास शादी में डीजे बंद कर दिया गया था. तभी किसी बाराती ने डीजे चालू करने की बात कहते हुए राइफल से गोली चला दी. गोली डीजे संचालक विपिन के कंधे में लगी और डीजे फट गया. इसके अलावा वहां खड़े वंश नाम के एक के दोनों पैरों में छर्रे लग गए जिससे वो भी घायल हो गया. चीख पुकार मच गई. लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया. सूचना पर पुलिस भी पहुंची. सीएचसी से घायलों को एसएन भेज किदया गया. पुलिस जांच कर रह ीहै कि किसने गोली चलाई.