आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बोलेरा डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही कार में जा घुसी, कार सवार की मौत। ( Agra News : Bolero hit Car on Agra Lucknow expressway, One died#Agra )
फतेहपुर के रहने वाले जय सिंह, अंकित बजाज, राजकुमार बजाज और पीयूष आगरा लखनऊ एक्सप्रेस से लखनऊ की तरफ जा रहे थे, आगरा के फतेहाबाद में सोमवार देर रात एक बजे लखनऊ से आगरा की तरफ आ रही बोलरो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से आ रही कार में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
हादसे में कार सवार की मौत
एसएन मेडिकल कॉलेज में कार सवार एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं, बोलेरो चालक भी घायल है।