आगरालीक्स …..आगरा में आज और कल हीट वेव्स के लिए अलर्ट, गर्मी और लू से बचें, बच्चों के लिए ज्यादा खतरा, अस्पतालों में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी।
आगरा में गर्मी बीमार करने लगी है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, मंगलवार को तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी है और लोग परेशान हैं। सुबह का तापमान लगातार बढ़ रहा है, बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

कल भी हीट वेव्स के लिए अलर्ट
मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 के बाद 31 मार्च को भी हीट वेव्स चलेंगी। गर्मी और बढ़ जाएगी, तापमान में कमी नहीं आएगी।
सावधानी बरतें
धूप में निकलने से बचें, बच्चों को धूप में न जाने दें
खाली पेट घर से न निकलें
नीबू शिकंजी, छाछ पीएं, ज्यादा ठंडे पेय पदार्थ न लें
धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पीएं, इससे सर्दी जुकाम हो सकता है
आईएमडी का अनुमान
30-Mar 22.0 42.0 Heat Wave
31-Mar 21.0 42.0 Heat Wave
01-Apr 20.0 41.0 Clear sky
02-Apr 20.0 41.0 Clear sky
03-Apr 20.0 41.0 Sunny Day
04-Apr 20.0 42.0 Sunny Day