आगरालीक्स ……आगरा में दर्दनाक हादसा, पलक झपकते ही स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने रौंदा, तीन की मौत, दो घायल। जाम।

आगरा के डौकी में गुरुवार सुबह बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान आगरा फतेहाबाद की तरफ से डौकी की तरफ आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े पांच बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, खून से लथपथ बच्चों को लेकर अभिभावक अस्पताल की तरफ भागे।
हादसे में तीन की मौत
खून से लथपथ पांच बच्चों को अभिभावक अस्पताल लेकर पहुंचे, इसमें से तीन को डॉक्टरों ने जांच के बाद म्रत घोषित कर दिया। जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसे से हाहाकार मच गया, बच्चों की मौत पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे में तीन बच्चों की मौत से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया, जाम से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग सड़क पर ही बैठ गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया।