आगरालीक्स…आगरा में पूर्व जिम ट्रेनर की हत्या. जमीन विवाद में भाई और भतीजों ने पत्थरों से बोला हमला..
आगरा में जमीन विवाद को लेकर पूर्व बॉडी बिल्डर और जिम ट्रेनर की हत्या उसके ही भाई और भतीजों ने कर दी. मंगलवार सुबह घर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर दावेदारी को लेकर हुए विवाद में भाई भतीजों ने पत्थरों से प्रहार कर दिया जिससे जिम ट्रेनर बुरी तरह से घायल हो गया. उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी घरों से फरार हो गए हैं. सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
घटना मंगलवार सुबह नौ बजे की सुरेश नगर की है. यहां रहने वाले 49 वर्ष के शाहिद पूर्व बॉली बिल्डर और जिम ट्रेनर थे. सुबह वह बाइक से घर के पास ही अपनी परचूनी की दुकान पर जा रहे थे. रास्ते में इनके बड़े भाई अफसर कुरैशी और उसके पुत्रों ने उन्हें रोक लिया और झगड़ा करने लगे. वाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि अफसर कुरैशी और उसके बेटों मेहताब व अल्तफ ने शाहिद पर पत्थरों से हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह से लहूलुहान हो गए. परिजन शाहिद को एसएन इमरजेंसी लेकर गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.