Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Fraud in EPF accounts in Agra Municipal Corporation…#agranews
आगरा

Agra News: Fraud in EPF accounts in Agra Municipal Corporation…#agranews

345

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में ईपीएफ खातों में फर्जीवाड़ा. फर्जी साइन कर खाते से निकाली जा रही थी रकम.. जांच के घेरे में निगम और बैंक कर्मचारी…तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

आगरा नगर निगम में कर्मचारी भविष्य निधि खाते (ईपीएफ) में फर्जीवाड़ा सामने आया है. इन खातों से अधिकारियों के फर्जी साइन करके रुपये निकाले जा रहे थे. करीब 750 कर्मचारियों के खाते से रुपये निकाले जाने की सूचना है. इस मामले के सामने आने के बाद महिला चपरासी को सस्पेंड किया गया है तो वहीं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इस जांच टीम में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी और मुख्य नगर लेखा परीक्षक निर्विकार गोयल शामिल हैं. इस फर्जीवाड़े में बैंक कर्मियों और नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है.

ऐसे सामने आया मामला
नगर निग में कार्यरत कंम्प्यूटर आपरेटर विशाल शर्मा किसी काम से बैंक की शाखा में गए थे. यहां उनहोंने भविष्य निधि खातों से धन निकासी की एक सूची देखी तो हैरान रह गए. संदेह होने पर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बैंक अधिकारियों से बातचीत की और लापरवाही पर नाराजगी जताई.

करीब 750 कर्मचारियों के खाते से निकाली रकम
इस पूरे मामले की जानकारी की गई तो सामने आया कि अप्रैल 2005 से पहले नियुक्त करीब 750 कर्मचारियों की भविष्य निधि कटौती की धनराशि को बिना विभागीय प्रक्रिया अपनाए निकाले जा रहा था. नगर निगम पहले ईपीएफ खाते से धन निकासी की स्वीकृति देता है जिसके बाद कर्मचारी रुपये निकाल सकता है. लेकिन इस मामले में नियमों की अनदेखी की गई. संबंधित बैंक के पटल बाबू की भूमिका को संदिग्ध मानकर जांच की संस्तु​ति की.

फर्जी हस्ताक्षर के जरिए हो रहा था फर्जीवाड़ा
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार कर्मचारियों के पीएफ निकालने के लिए मेरे साथ ही अपर नगर आयुक्त के हस्ताक्षर के बाद ही कर्मचारी के पीएफ खाते से रकम देने की अनुमति दी जाती है लेकिन उनके फर्जी हस्ताक्षकर कर पीएफ की राशि निकाली जा रही थी. इस रैकेट में शामिल लोग कर्मचारियों से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें बिना वैध प्रक्रिया अपनाए भविष्य निधि खाते से धनराशि दिलवा रहे थे.

जांच कमेटी गठित
इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तीन वरिष्ठ अधिकारी अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी, सीएफओ बृजेश कुमार सिंह और मुख्य नगर लेखा परीक्षक निर्विकार गोयल को जांच सौंपी है. नगर आयुक्त ने बताया कि यदि जांच में निगम कर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैंक कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. उन्होंने काह कि हालांकि कर्मचारियों ने खाते से अपना ही धन निकाला है, इसमें घोटाले जैसा कोई मामला नही है लेकिन ये वित्तीरय अनियमितता है. इस संबंध में बैंक प्रबंधन को भी पत्र भेजा जा चुका है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

error: Content is protected !!