आगरालीक्स… आगरा आजादी के जश्न में रंगा।मंदिरों में भगवान के तिरंगा श्रृंगार, देश भक्ति के गीत गूंजे। यमुना में तिरंगा रैली। देखें फोटो और वीडियो।
शहर भर छायी तिरंगी बहार

आगरा में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर सुबह से पूरे जिले में तिरंगा रैलियों और ध्वजारोहण की धूम रही। शहर भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक आयोजनों में देशभक्ति के गीतों औऱ कार्यक्रम से लोग अभिभूत हो गए।
श्री मनःकामेश्वर महादेव का तिरंगा श्रंगार

मंदिरों में आज भगवान के तिरंगे रंग में श्रृंगार किए गए। मनःकामेश्वर महाराज मंदिर में भोलेनाथ का तिरंगा श्रृंगार किया गया। इसकी आभा देखते ही बनती थी।
केसरिया संग तिरंगा फहराया, देशभक्ति गीत गूंजे
मंदिरों पर केसरिया के साथ तिरंगा भी फहरा रहा था। मंदिरों में डेक लगाकर देशभक्ति के गीत बजाए गए। घटिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर देशभक्ति के गीतों पर लोग झूमते नजर आए।
प्रतिष्ठानों और संस्थाओं में भी फहराए तिरंगा

शहर के सभी राजनीति, सामाजिक संगठनों, प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया गया। होटल गोवर्धन में स्वतंत्रता दिवस पर इस बार ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सुरेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सविता शर्मा ने किया। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू रिचा भारद्वाज, अजीत प्रसाद श्रीवास्तव, चेतन सिंह, लोकेश, रवि, राजेश, महेश आदि मौजूद रहे।
यमुना नदी में तिरंगा रैली

आगरा की यमुना नदी में रविवार की शाम को तिरंगा रैली निकाली गई। नगर निगम की ओर आयोजित रैली में मेयर नवीन जैन नावों में तिरंगा लेकर निकले तो मनमोहक समा बंध गया।
श्री अरविंद शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण कर श्री अऱविंद का जन्मोत्सव मनाया

श्री अरविंद शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण के बाद श्रीमां-श्रीअरविंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
श्री अरविंद शिक्षण संस्थान पथवारी आगरा पर सुबह पवित्रा अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महर्षि अरविंद का जन्मदिवस मनाया गया। श्रीमां श्री अरविंद की दीप प्रज्जवलित कर पूजा की गई। इस मौके पर संजय अग्रवाल, अंबुज, रीना अग्रवाल, विनीता दिवाकर, शिवम दिवाकर आदि मौजूद रहे।