Agra News : Gandhi Aashram wall collapse, Three children injured #agra
आगरालीक्स ..आगरा में गांधी आश्रम की दीवार उसके पीछे बने घरों पर गिरी, मकानों से निकलकर भागे लोग, तीन घायल।

आगरा में छत्ता क्षेत्र स्थित गांधी आश्रम की पीछे की दीवार जर्जर है, आश्रम से सटे हुए कई मकान हैं। सोमवार सुबह जर्जर दीवार एक मकान पर गिर गई, इससे मकान की छत नीचे आ गई। मलबे की चपेट में आने से तीन बच्चे घायल हो गए।
मकानों से निकल कर भागे लोग
तेज आवाज के साथ दीवार गिरने से पीछे के मकान में रह रहे लोग बाहर निकल कर भागे। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।