बेंगलुरुलीक्स्… चंद्रयान-3 के सफल प्रेक्षपण के दौरान उल्टी गिनती करने वाली इसरो की वैज्ञानिक एन. वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। हार्टअटैक से गई वैज्ञानिक की जान..
चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था
चंद्रयान-3 अभियान से जुड़ी अहम सदस्य एन. वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। इसरो में वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान उलटी गिनती की थी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था।
तमिलनाडु की रहने वाली थीं, चेन्नई में ली अंतिम सांस
वह तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी और गत दिवस उनका निधन हो गया था। उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली थी।