आगरालीक्स…ये कैसा क्रेज…रेलवे ट्रैक पर युवती ने लगाए ठुमके. ‘अब तेने बिन जी लेंगे हम’ पर बनाई रील्स…घर पहुंची पुलिस…मां—बेटी पर मुकदमा दर्ज
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर मां—बेटी का रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने का वीडिया ेसामने आया है. एक युवती ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम…जहर जुदाई का सह लेंगे हम’ गाने पर रेलवे ट्रैक पर नाच रही थी. साथ ही तरह—तरह के एक्शन करते हुए ट्रैक के बीच में चल रही थी. कभी वह रोने की एक्टिन करने लगती तो कभी ट्रैक पर बैठने की. इसके बाद उसने प्लेटफार्म पर दो और वीडियो शूट किए. इनमें वह डछांस कर रही है. जब ये वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपलोट किए गए तो तेजी से वायरल हो गए. वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ तक पहुंचा तो मामले का संज्ञानप लिया गया. आरपीएफ ने मां—बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है.

महिला का नाम मीना सिंह श्याम बिहार कॉलोनी नरायच है. उसको समन दिकया गया है. इसके बाद मीना सिंह अपनी बेटी दीक्षा के साथ आरपीएफ पोस्ट पहुंची. उसने बताया कि वीडियो उसका है उसकी बेटी मेघा ने वीडियो बनाया था. इसके बाद आरपीएफ ने वीडियो डिलीट कराया. जमानती अपराध होने के कारण दोनेां को जमानत दे दी गई है.