आगरालीक्स…आगरा में श्री बांके बिहारी सत्संग समिति ने मनाया 10वां स्थापना दिवस. आने वाले धार्मिक आयोजनों के बारे में दी जानकारी
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) का 10वाँ स्थापना दिवस अग्रवन स्थित अतिथि वन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ सभी सदस्यों को पटके एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, आने वाले वर्ष में आयोजित हानो वाले धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के विषय में अवगत कराया गया। संस्थापक ब्रिजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक रूपकिशोर बंसल, संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल और महामंत्री एस.बी. मित्तल ने स्थापना दिवस का शुभारंभ अराध्य श्री बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया।

संचालन के दौरान महामंत्री एस.बी.मित्तल ने सभी सदस्यों के समक्ष समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ सदस्यों के मनोरंजन के लिए क्विज कॉन्टेस्ट और म्यूजिकल चेयर का खेल कराया गया। साथ ही समिति द्वारा 21 एवं 22 जनवरी को होने वाला 18वां सामूहिक एकादशी उद्यापन से अवगत कराया। संस्थापक ब्रिजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने समिति के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए सदस्यों को युवा पीढ़ी को धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने के प्रोत्साहन करने का आहवान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, एम.के. गर्ग, मोहन अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, विकास बंसल(लड्ड़ू भाई), कुसुम बंसल, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।