आगरालीक्स…सोना हुआ इतना महंगा तो बढ़ी डायमंड की डिमांड. 200 फीसदी तक बढ़ा डायमंड ज्वैलरी का व्यापार. लोगों को पसंद आ रही डायमंड की ज्वैलरियां..हीरे में अंगूठी, कान के बूंदे, नथ, ब्रेसलेट की बेशुमार डिजाइंस
सोने खरीदना अब काफी मुश्किल हो गया है. खासकर मिडिल क्लास फैमिली के लिए शादी के इस सीजन में अंगूठी और सोने की चेन बनवाना तक भारी पड़ रहा है. पिछले दिनों ही सोने के रेट एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं. इसके अलावा चांदी भी एक लाख रुपये के करीब है. ऐसे में सोने के बढ़ते दामों ने हीरे के कारोबार की चमक को बढ़ा दिया है. दोनों कीमती धातुओं की कीमत में कम होते अंतर ने लोगों का रुख डायमंड की तरफ मोड़ दिया है. निवेशकों के साथ ग्राहकों का रुझान अब डायमंड ज्वैलरी की तरफ बढ़ा हे. हरीे के कारोबार से जुड़े व्यापारियों की मानें तो डायमंड ज्वैलरी के व्यापार में 200 फीसदी तक इजाफा हुआ हे. कुछ व्यापारियों का कहना है कि अब 50 फीसदी लोग डायमंड ज्वैलरी खरीदने लगे हैं.
सोना इस समय आभूषण बाजार में करीब 98,300 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है. वहीं, प्रति कैरेट डायमंड की कीमत में पांच से दस हजार रुपये तक का उछाल आया है. पिछले साल डायमंड 20 से 25 हजार रुपये प्रति कैरेट कीमत का था, यह इस समय 30 से 40 हजार रुपये तक थी.
मध्य आय वर्ग भी चुन रहा अब हीरा
शोरूम संचालकों का कहना है कि हीरे की बिक्री में सोने के रेटों के साथ ही हॉलमार्किंग का योगदान रहता है. एक मध्य आग वर्ग का परिवार चार ग्राम सोने की अंगूठी में 40 से 50 हजार रुपये खर्च करने की जगह हीरे की अंगूठी को पसंद कर रहा है. एक अच्छी हीरे की अंगूठी 10 से 15 हजार में लि जाएगी. इसके अलावा हीरा सुनते ही खरीदार भी आकर्षित हो जाते हैं.
बेशुमार डिजाइन के साथ उलपब्ध
हीरे को पसंद करने की एक और वजह जो सामने आ रही है वो है ज्वैलरी में बेशुमान डिजाइन. महिलाओं को हीरे का विभिन्न नगों से मेल बहुत पसंद आ रहा है. हीरा पन्ना की जोड़ी आज भी सदाबहार मानी जाती हे. हीरे का इस नग के साथ जोड़ खरीदार को खूब भाता है. वहीं हीरे को रूबी के साथ भी डिजाइनों में पेश किया जाता है. चोकर, ब्रेसलेट,लॉन्ग, पंडेंट आदि में हीरे की विस्तृत रेंज लुभा रही हे. कॉकटैल रिंग का जलवा भी चल रहा है. इसमें उंगली में हीरा अलग से नजर आता हे.