आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मैरिज होम से महिला के पर्स से सोने की अंगूठी और कैश चोरी, सीसीटीवी में मैरिज होम में जाता दिखाई दिया युवक, पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Gold ring & Cash stolen from purse of woman from marriage home in Agra#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेमंत रावत निवासी फिरोजाबाद ने थ्ज्ञाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 18 नवंबर को उनकी चचेरी वहन उमा की सिकंदरा के अग्र मिलन मैरिज होम में शादी थी।
सुबह के समय मैरिज होम में घुसा युवक
शादी समारोह के बाद सभी लोग कमरों में सोने चले गए, 19 नवंबर की सुबह करीब 3.43 बजे एक संदिग्ध युवक गाड़ी से मैरिज होम के अंदर सीसीटीवी में आते हुए दिखाई दिया, वह मंडप के पास घूमता रहा इसके बाद कमरे में घुस गया इसी कमरे में महिलाएं सो रहीं थी। हेमंत रावत का कहना है कि उनकी पत्नी सन्नू के पर्स से एक सोने की चेन और पांच हजार रुपये चोरी हो गए। इसकी सूचना मैरिज होम प्रबंधन को देने के साथ ही पुलिस को भी दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।