आगरालीक्स…आगरा में दाऊजी की पूर्णिमा को यमुना मैया की हुई भव्य आरती. दीपो की रोशनी से जगमग हुआ पार्वती घाट, संकीर्तन में झूमे भक्त
यमुना महाआरती आयोजन समिति की ओर से बल्केश्वर के पार्वती घाट पर दाऊजी की पूर्णिमा के अवसर पर यमुना मैया की आरती और दीपदान किया गया। मुख्य अतिथि माँ कामाख्या के सिद्ध गुरु कीर्तिनाथ महाराज ने महाआरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थापिका नीतू शर्मा ने बताया कि श्री जगन्नाथ मंदिर इस्कॉन की मण्डली द्वारा मधुर संकीर्तन का आयोजन किया गया। राधा, कृष्ण और बलदाऊ के स्वरूपों की भव्य आरती की गयी। इसके बाद यमुना मैया की 101 दीपो से आरती व अभिषेक किया।
अध्यक्ष हर्षदत्त शर्मा ने बताया कि माँ कामाख्या के सिद्ध गुरु कीर्तिनाथ महाराज और श्री गिरिराज जी सेवक मंडल के अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुन्दर माहेश्वरी और पवन बंसल का शाल और माला पहना कर सम्मान किया गया। संकीर्तन समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प भी दिलाया है। इस अवसर पर रिंकू वर्मा, अमित सिंघल, प्रदीप रस्तौगी, कशिश नैनानी, राखी अग्रवाल, सारिका गर्ग, भावना सिंह, स्वेता अग्रवाल, पूजा, अंशिका, रानी, प्रीती आदि मौजूद रहे।