Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: “Grand Fiesta brings a spark of happiness”…#agranews
आगरा

Agra News: “Grand Fiesta brings a spark of happiness”…#agranews

237

आगरालीक्स…आगरा में मुगल ए आजम की अनारकली बन दादी नानी की अदाओं पर जमकर बजी तालियां. ग्रैंड फिएस्टा में झलकी खुशियों की चमक”

युवाओं सा जोश लिए वरिष्ठ नागरिकों ने जब रैंप पर बिखेरा हुनर का जलवा तो हर कोई जिंदगी जीने के जोशीले अंदाज से प्रेरित हो उठा। ये नजारा देखने को मिला आई सर्व खुशियों के पल संस्था के 35 वें “ग्रैंड फिएस्टा एवं अमेजिंग सीनियर प्रोग्राम” में। खंदारी बायपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजन “कल, आज और कल” की थीम पर संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रेट्रो थीम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद मंच पर प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुति का सिलसिला शुरू हो गया। पहली प्रस्तुति युवाओं द्वारा बैंड पर संगीतमय सुरों के साथ दी गई। इसके बाद मुगल ए आजम की अनारकली बन दादी नानी ने अप्रतिम सौंदर्य की मिसाल कायम की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशोर खन्ना और मंजू खन्ना थे। 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों ने अपने-अपने हुनर, शौक और जीवन के अनुभवों को प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत कर दिया।

मुगल ए आजम से वर्तमान काल तक के संगीत, नृत्य, फन गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर इस आयोजन में हर प्रतिभागी ने अपने अंदाज़ में दर्शकों का मन मोह लिया। कोई अपने जीवनसाथी का हाथ थामे मधुर संगीत पर थिरकता नजर आया, तो कोई अपने पुराने साथियों के साथ मिलकर बीते सुनहरे पलों को फिर से जीता दिखाई दिया। कार्यक्रम में “सुनहरी यादों” की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जहां प्रतिभागियों ने अपने जीवन के पुराने अनुभवों को साझा करते हुए वर्तमान में जीने और भविष्य को संवारने का संदेश दिया। इस दौरान पूरे वातावरण में खुशी, अपनापन और भावनाओं की मिठास घुली हुई थी।

संस्था के संयोजक अनुराग जैन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने अनुभवों को साझा कर सकें, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और जीवन के हर पल को उत्साहपूर्वक जी सकें। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि हर उम्र में खुशियों के रंग बिखरे रहें और जीवन का हर क्षण उत्सव की तरह मनाया जाए।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Plantation at various places in Agra with the pledge of “One Tree for the Nation”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में “एक पेड़ राष्ट्र के नाम” के संकल्प के साथ विभिन्न...

आगरा

Agra News: Preparations for the Maharaja Agrasen Jayanti festival have begun in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव की तैयारियां शुरू. बुन्दू कटरा, सेवला...

आगरा

Agra Weather: Agra blanketed by thick, dark clouds; heavy rain likely tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में काले घने बादलों का डेरा. आज रात को हो सकती...

आगरा

Agra News: An awareness campaign regarding Sant Ravidas Jayanti will be conducted in schools and colleges in Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा में संत रविदास जयंती को लेकर विद्यालयों-महाविद्यालयों में चलेगा जागरूकता अभियान....

error: Content is protected !!