आगरालीक्स…आगरा में आज 1000 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर रैली में दिखाया दमखम. 800 हुए पास. कल मथुरा के आएंगे अभ्यर्थी
सेना भर्ती कार्यालय (ARO), आगरा द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली सुचारु, व्यवस्थित एवं समन्वित ढंग से संचालित की जा रही है। 12 अप्रैल 2026 को आयोजित रैली में अलीगढ़ एवं मथुरा जनपद के अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता एवं स्क्रीनिंग परीक्षण में भाग लिया, जिनमें से लगभग 800 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए तथा उन्हें अगले दिन निर्धारित चिकित्सीय परीक्षण हेतु चयनित किया गया है। रैली निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप आयोजित की जा रही है, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रमानुसार, 13 अप्रैल 2026 की भर्ती अनुसूची निम्नानुसार है:अग्निवीर जनरल ड्यूटी – मथुरा जनपद।
सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल के प्रवेश द्वार पर 0200 बजे रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। सेना भर्ती कार्यालय, आगरा पुनः स्पष्ट करता है कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं पूर्णतः मेरिट आधारित है। भारतीय सेना राष्ट्र सेवा हेतु पात्र युवाओं को सम्मान, गौरव एवं गर्व के साथ सेवा का समान अवसर प्रदान करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।