Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Greater Agra will be developed as a new modern city in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Greater Agra will be developed as a new modern city in Agra…#agranews

141

आगरालीक्स…आगरा में नये आधुनिक शहर की तरह विकसित होगा ग्रेटर आगरा…449.65 हेक्टेयर में 10 टाउनशिप बनेंगी. 7 अप्रैल को शिलान्यास से पहले जानें कितने प्लॉट होंगे, क्या रेट हो सकते हैं. क्या—क्या सुविधाएं मिलेगी…

आगरा में नये और आधुनिक शहर की तरह ग्रेटर आगरा को विकसित किया जाएगा. 449.65 हेक्टेयर में रायपुर और रहनकलां में विकसित होने जा रहे ग्रेटर आगरा में लोगों को हाईक्लास फैसिलिटीज मिलेंगी. इस प्रोजेक्ट में देश की प्रमुख नदियों के नामों पर 10 टाउनशिप बनाई जाएंगी. जहां मल्टीप्लैक्स, मॉल्स, हॉस्प्टिल्स, पार्क सहित बड़ी बड़ी आवासीय बिल्डिंग बनाई जाएंगी. 7 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ 5142 करोड़ की लागत से बनने जा रहे ग्रेटर आगरा योजना की सौगात का शिलान्यास करेंगे.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी 'ग्रेटर आगरा' टाउनशिप
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इस विशाल टाउनशिप का निर्माण किया जा रहा है. ग्राम रायपुर और रहन कलां की 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप बसाई जाएंगी. 'ग्रेटर आगरा' विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा, जिसमें बेहतरीन पार्क, चौड़ी सड़कें, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति और सभी आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह योजना आगरा के आवासीय स्वरूप को पूरी तरह बदल देगी.

टाउनशिप में बनेंगी 10 टाउनशिप Greatet Agra area list
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड

जानें कितने होंगे रेट
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बीते साल ही ग्वालियर हाइवे पर आगरावासियों को अटलपुरम टाउनशिप की सौगात दी गई है. अब ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट आया है जो कि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से बदल कर रख देगा. ग्रेटर आगरा में 4000 से अधिक आवासीय प्लॉट्स बनाए जाने की योजना है. जिनके रेट 7 अप्रैल को जारी हो सकते हैं. इस योजना में भी लोगों को प्लॉट्स लॉटरी के माध्यम से वितरित किए जाएंगे जैसे अटलपुरम टाउनशिप में किए गए थे. अटलपुरम टाउनशिप में एडीए ने प्लाट के रेट 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित किए हैं, बुकिंग के समय प्लाट की कुल राशि का 10 प्रतिशत जमानत राशि के रूप में जमा की जाती है. कुछ इसी तरह के रेट ही ग्रेटर आगरा में देखने को मिल सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!