आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम का महिला आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण. क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं कबड्डी कोच के बीच चल रहे विवाद का कराया निस्तारण.दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान का रविार को एकलव्य स्टेडियम आगमन हुआ, और उन्हें क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एकलव्य स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एकलव्य स्टेडियम में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एवं कबड्डी कोच के बीच विवाद को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को सुना गया। तत्पश्चात, माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार के विवाद की पुनरावृत्ति न हो।
इसके अतिरिक्त, बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया, जहां छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।