आगरालीक्स…आगरा के 500 घरों में ग्रीन गैस की सप्लाई हुई ठप. देर शाम तक नहीं हुई सप्लाई चालू. 63 एमएम लाइन में हुआ लीकेज.
आगरा के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार को 500 घरों में ग्रीन गैस की सप्लाई ठप हो गई. मोबाइल कंपनी के काम के कारण गैस की 63एमएम लाइन में लीकेज हो गया जिससे यह परेशानी हुई. देर शाम तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी. हालांकि लीकेज का काम रात 9 बजे तक ठीक करने की जानकारी दी गई थी. इधर गैस की सप्लाई बंद होने से क्षेत्र के घरों में खाना तक नहीं बन सका. लोगों ने किसी तरह दोपहर का और फिर शाम का खाना बनाया या फिर आर्डर किया.

आवास विकास कालोनी में करीब 11 बजे से ग्रीन गैस की आपूर्ति ठप हो गई. सप्लाई चालू हुई या नहीं यह जानने के लिए लोग बार—बार रसोई में चक्कर लगाते रहे लेकिन शमा तक कोई मैसेज नहीं आया और न ही सप्लाई चालू हुई. दोपहर का खाना लोगों ने किसी तरह बनाया या फिर आर्डर किया. शाम की चाय से लेकर रात का खाना भी ठीक से नहीं बन पाया. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि इस मामले में ग्रीन गैस लिमिटेड के विनय भारद्वाज का कहना है कि मरम्मत का काम 9 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी.