आगरालीक्स…आगरा में युवक ने रस्में होने के बाद शादी से किया इन्कार, विवाहिता को दिन भर निर्वस्त्र रखा, दो साल पहले हुई है शादी। ( Agra News: Groom refuse to marry, FIR lodge#Agra )
पहला मामला थाना रकाबगंज क्षेत्र का है, युवती की शादी क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती के परिजनों ने दहेज में समर्थता जताई तो युवक के परिजन दहेज के बिना शादी करने के लिए तैयार हो गए। शादी की रस्मे हुईं, जयमाला हुई, आरोप है कि दूल्हा पक्ष की तरफ से पांच लाख रुपये की दहेज मांगी गई, युवती पक्ष ने दहेज देने से इन्कार कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती की तरफ से थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
विवाहिता को दिन भर निर्वस्त्र रखा
दूसरा मामला फतेहपुर सीकरी का है, युवती की दो साल पहले शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही युवती का उत्पीड़न शुरू कर दिया, उसे गाली देने लगे। आरोप है कि पूरे एक दिन युवती को निर्वस्त्र कर रखा, उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई हैं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।