आगरालीक्स…आगरा में युवाओं के गंजेपन का अत्याधुनिक तकनीकि से इलाज. चेहरे की खूबसूरती के लिए स्किन ग्राफ्टिंग ट्रीटमेंट की भी सुविधा. जानें
आगरा के पानी और अत्यधिक तनाव के चलते युवा गंजापन के शिकार हो रहे हैं. 25 से 35 वर्ष की आयु में बड़ी संख्या में बाल झड़ने और गंजापन होने से परेशान युवा इलाज के लिए भटक रहे हैं. ऐसे में अब मदिया कटरा रोड मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के सामने कॉस्मो एक्सपर्ट मेडसिटी का रविवार को उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया. कॉस्मो एक्सपर्ट मेडसिटी के निदेशक व वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया (एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी) के अनुसार एफयूई हेयर ट्रांसप्लांट, लिपोसक्शन, राइनोप्लास्टी (नाक सुधार), दाग-धब्बों व चोट के निशानों का उपचार, स्किन ग्राफ्टिंग, लेजर ट्रीटमेंट सहित सभी आधुनिक कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा अनुभवी चिकित्सकों के साथ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा है. आयुष्मान भारत योजना और सभी प्रमुख हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है.इस अवसर पर डॉ राहुल सहाय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राम बाबू हरित, डॉ अंकुर भारद्वाज, डॉ उदय चकोटिया आदि मौजूद रहे.