Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Handicrafts exhibition concludes at Queen Empress Mary Library, Sadar, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Handicrafts exhibition concludes at Queen Empress Mary Library, Sadar, Agra…#agranews

484

आगरालीक्स…आगरा के क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी. विदेशी मेहमानों ने भी दिखाई रुचि. हस्तशिल्पियों को मिला प्रमाणपत्र

हस्तशिल्प के प्रति जन जागरूकता और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा सँग आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी द्वारा सदर बाजार स्थित क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में 10 दिवसीय हस्तशिल्पी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में हरिद्वार, एटा, कन्नौज, बरेली, फिरोजाबाद, बनारस, असम, आगरा और आसपास से आए 20 हस्तशिल्पियों ने अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया।

इनमें साँझी कला, तारकशी, हाथ थप्पा छपाई, टाई एंड डाई, मधुबनी पेंटिंग, गोंड आर्ट, स्टोन कार्विन, घास की पत्तियों और फसल अवशेष से दैनिक उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुओं को बनाने की कला, संगमरमर पर पच्चीकारी और जरी जरदोजी की कला के साथ-साथ असम की रेशम साड़ी, बनारस की बनारसी साड़ी, हरिद्वार के शॉल और जैकेट, एटा की हैंड ब्लॉक पेंटिंग, कन्नौज की अगरबत्ती और एटा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रमुख रूप से शामिल रही। आगरावासियों के साथ-साथ विदेशियों ने भी रुचि प्रदर्शित करते हुए 10 दिन में लाखों रुपए के हस्तशिल्प उत्पाद खरीद कर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन पर जब प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा द्वारा सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वे प्रदर्शनी में मिले प्रोत्साहन से प्रसन्न नजर आए। हस्तशिल्पियों ने वस्त्र मंत्रालय और आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने हस्तशिल्पियों को एक अच्छा मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे अवश्य आगरा आएंगे। इस दौरान प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा के साथ पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र कुमार चुल्लू, जॉन मिल्टन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक विनोद बंसल, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, सुमित शर्मा, ममता दुबे, अभिषेक भारद्वाज, दिव्या सिंह, आशा देवी, धीरज कुमार, शालिनी शर्मा और आकाश भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!