आगरालीक्स…आगरा में हृदय रोग जांच शिविर कल रविवार को. विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रोगियों को दिया जाएगा परामर्श.
आगरा विकास मंच की ओर से भगवान महावीर जन्म कल्याणक की पूर्व बेला पर निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 2 अप्रैल रविवार को जैन मंदिर दादाबाड़ी शाहगंज पर यह शिविर सुबह 8 बजे से लगेगा. शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. आरएस पारिक द्वारा किया जाएगा. मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय होंगे. शिविर में प्रमुख हृदय बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी, कैथ लैब्स के प्रमुख डॉ. विवेक कुमार और कार्डियोथोरेसिक एंड वैक्कुलर सर्जन डॉ. राहुल चंदोला उपस्थित होंगे.