आगरालीक्स…आगरा में कल—परसो गर्म हवाएं चलने के आसार तो अगले चार दिन बारिश की संभावना. अजब मौसम की गजब हो रही कहानी
आगरा में मौसम की अजब कहानी देखने को मिल रही है. दिन में तेज धूप पड़ रही है तो शाम होने के बाद हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं. बीच बीच में बूंदाबांदी और आंधी भी आ रही है. अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने मौसम का जो अपडेट दिया है वो काफी अजब है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में शनिवार और रविवार को यानी 20 और 21 मई को रिकॉर्ड गर्मी पड़ेगी. दिन के समय गर्म हवाएं यानी लू चलने की संभावना है ऐसे में लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है और जितना हो सके दिन के समय घर या आफिस से बाहर न निकलें. इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं राहत की बात ये है कि रविवार के बाद सोमवार से लगातार चार दिन आगरा में तेज आंधी, बारिश, बादल छाने के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं. इससे तापमान में कमी आएगी.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार कल परसों आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है हालांकि इसके बाद तापमान में बारिश होने के कारण कमी आ सकती है.