आगरालीक्स…आगरा में फिर पांच दिन हीट वेव्स का अलर्ट. 45 डिग्री को भी क्रॉस कर सकता है तापमान. जानिए आज का मौसम अपडेट
आगरा में भीषण गर्मी से लोगों को न तो राहत मिल रही है और न ही राहत मिलने की कोई संभावना ही दिखाई दे रही हे. मौसम विभाग नेएक बार फिर से आगरा में आने वाले सात दिन में से पांच दिन हीट वेव्स का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से भी पार जा सकता है. आगरा में पड़ रही गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है. दिन के समय लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. अगर मजबूरी में बाहर जाना पड़ रहा है तो वह खुद को बचाव करते हुए जा रहे हैं. दोपहर के समय धूप का तेज इतना अधिक है कि शरीर में जलन से महसूस हो रही है. सुबह से ही तेज धूप निकलना शुरू हो जाती हे. नौ बजे के बाद तो धूप में एक पल ठहरना ही मुश्किल हो रहा है. वहीं अब रात को भी गर्मी बढ़ने लगी है. बिना कूलर और एसी के रहना मुश्किल हो रहा है.

आज ये रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.