आगरालीक्स…आगरा में दो दिन भारी बारिश के आसार. आज भी घने काले बादल छाए पर जोरदार बारिश नहीं हुई. तापमान में आई कमी……
आगरा में मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश के आसार जताए हैं. रविवार और सोमवार को काले घने बादल छा सकते हैं और एक दो स्पैल में जोरदार बारिश हो सकती है. हालांकि शुक्रवार आधी रात को हुई बारिश के बाद से मौसम बदला लेकिन आज सुबह घने काले बादल छाए रहे. बादल गर्मी दे रहे थे जिससे लेागों को आसार थे कि जोरदार बारिश होगी लेकिन बारिश तो हुई लेकिन थोड़ी देर तक ही हुई. दिन में धूप भी निकल आई. इसका थोड़ा सा असर तापमान पर देखने को मिला है.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहंी न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में रविवार और सोमवार को घनघोर बारिश हो सकती है.
21-Aug | 27.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |
22-Aug | 25.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |
23-Aug | 24.0 | 33.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
24-Aug | 24.0 | 31.0 | ![]() | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |