आगरालीक्स…आगरा किला में फिर गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा. दीवान—ए—आम में होगा शिव जन्मोत्सव. यूपी और महाराष्ट्र के सीएम भी आएंगे…
अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान द्वारा होगा शिवजन्मोत्सव का आयोजन
मुगल काल के दौरान आगरा किले में गूंजी छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा एक बार फिर जीवन्त होने जा रही है। शिवजयन्ती के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को शाम 5.30 बजे से आगरा किले के दीवान ए आम में अजिंक्य देवगिरि प्रतिष्ठान द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से शिवजन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उप्र के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहति देश के दिग्गज राजनीतिय्, व गणमान्य लगो हिस्सा लेंगे। विबिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मुख्य आकर्षण छत्रपति शिवाजी महाराज के युग को दर्शाने वाले नाट्य का मंचन होगा, जिसे 70 सदस्यीय कलाकालों के दल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

यह जानकारी आज फतेहाबाद रोड स्थित होटल सरोवर में कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पटेल ने दी। बताया कि देवगिरि प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों द्वारा शिवजन्मोत्सव के महत्व की जानकारी सहित महाराज शंभु छत्रपति प्रोडक्शन, पुणे द्वारा पोवाड़ा (महाराष्ट्रीयन फोक व गायन प्रदर्शन) 15 सदस्यीय दलों दव्रा किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री शिक्षा मंत्रालय और मराठी भाषा मंत्रालय महाराष्ट्र के दीपक केसरकरजी, औरंगाबाद संरक्षक मंत्री संदीपनराव भुमरेजी, यूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रोनिक्स, उप्र कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक व मत्स्य पालन कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवारजी भी शामिल होंगे।