आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कार के अंदर बैठे बैठे चोरों ने कारोबारी की फॉर्च्यूनर कार का लॉक खोल दिया और फॉर्च्यूनर चोरी कर ले गए। हाईटेक कार चोर का बड़ा खुलासा।
आगरा के यजपुर हाउस के रहने वाले कारोबारी पुल्कित बंसल घर के अंदर जगह ना होने पर फॉर्च्यूनर को बाहर ही खड़ी कर देते थे। 17 फरवरी को उन्होंने हर रोज की तरह अपनी फॉर्च्यूनर घर के बाहर खड़ी कर दी। सुबह घर के बाहर फॉर्च्यूनर न होने पर पुलिस को सूचना दी।
सीसीटीवी में कार से आते दिखाई दिए चोर
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया। रात दो बजे एक क्रेटा कार आई, कार खड़ी हो गई उसमें से कोई नहीं उतरा, दो मिनट बाद एक युवक क्रेटा से उतरा और फॉर्च्यूनर का गेट खोल कर लेकर चला गया। जांच में सामने आया कि कार बिचपुरी, अछनेरा, गांव मोगर्रा के रास्ते होते हुए मथुरा तक पहुंची। कार में जीपीएस नहीं था, मथुरा में कार बंद होने पर चोरों ने एक कंपनी की रिकवरी वैन को बुलाया और गुरुग्राम ले जाने की तैयारी थी। पुलिस कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंच गई। पुलिस ने कार चोरी करने वाले महाराष्ट्र के रहने वाले रिजवान जिया उल्लाह खान को अरेस्ट कर लिया उसके दो साथी भाग गए।
इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से तोड़ते हैं कार का लॉक
पुलिस पूछताछ में वाहन चोर रिजवान ने बताया कि वे वाहनों का लॉक इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस से वाई फाई और लैपटॉप की मदद से दो मिनट में तोड़ देते हैं। गिरोह 30 लाख तक की कार को 15 से 16 लाख रुपये में बेच देता था।