आगरालीक्स…आगरा मेेट्रो में मनाया जा रहा हिंदी दिवस. अधिकारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में की भगीदारी…हिंदी को आगे बढ़ाने की ली शपथ
आगरा मेट्रो परियोजना कार्यलय में उत्साहपूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमे सुलेख, प्रश्नोत्तरी, अनुवाद, निबंध , भाषण आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। सभी अधिकारियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। इस उपलक्ष्य पर परियोजना निदेशक अरविंद राय एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि, “हिंदी पखवाड़ा का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में हिंदी भाषा के अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने और कार्यालयों में इसके प्रयोग को और भी व्यापक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रत्येक वर्ष हिंदी पखवाड़ा का आयोजन करता रहा है।”
विदित हो की उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन 14 से 28 सितम्बर तक ‘हिंदी पखवाड़ा’ मना रहा है, जिसमे लखनऊ, कानपुर एवं आगरा के सभी कार्यालयों में अधिक से अधिक हिंदी भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, एवं पुरस्कार वितरण समारोह 29 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा ।