Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Janakpuri 2025: Kamla Nagar will be a no car zone for 6 hours each for 3 days. Liquor shops will also remain closed…#agranews
आगरा

Janakpuri 2025: Kamla Nagar will be a no car zone for 6 hours each for 3 days. Liquor shops will also remain closed…#agranews

909

आगरालीक्स…आगरा का कमला नगर तीन दिन तक 6—6 घंटे तक रहेगा नो कार जोन. तीन दिन शराब के ठेके भी रहेंगे बंद..जनकपुरी को लेकर डीएम के आदेश

श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा नगर निगम, टोरंट व पुलिस विभाग सहित आगरा प्रशासन के साथ मंगलवार सुबह जनक मंच के समक्ष बैठक करके जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और उसके बाद जनकपुरी क्षेत्र का दौरा करके विकास कार्यों व व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी नगर वासियों से आयोजन में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनकपुरी उत्तर भारत का सबसे बड़ा आयोजन है। इसको पर्यटन से लिंक करना चाहिए ताकि जो पर्यटक ताजमहल और फतेहपुर सीकरी देखने आते हैं, वे जनक महल भी देखने आएँ। इसका समुचित प्रचार प्रसार करना चाहिए।

उन्होंने श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल की माँग पर 18, 19 20 सितंबर को जनकपुरी महोत्सव के दौरान पूरे जनकपुरी क्षेत्र में शराब के ठेके बंद करने का आदेश भी दिया। समिति के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने 18, 19, 20 सितंबर को शाम 6:00 से रात 12:00 बजे तक यातायात की दृष्टि से कमला नगर क्षेत्र को नो कार जोन घोषित करने की माँग रखते हुए कमला नगर वासियों से तीनों दिन शाम 6:00 बजे से पहले ही घर आने की माँग की।

उन्होंने मुगल रोड पर नालों के किनारे की सिल्ट उठाए जाने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से 100 सफाई कर्मचारी बढ़कर सफाई अभियान को तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी नाले को पाटने का काम मत करना, वरना बाद में सफाई होने में दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को अब रोक दिया जाए वरना गंदगी फैलेगी। बचा हुआ निर्माण कार्य जनकपुरी संपन्न होने के बाद किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपील की।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरबी सिंह ने आश्वस्त किया कि यह प्रभु राम का काम है, सब अच्छा होगा। हम लोग हर समस्या के निदान के लिए 24 घंटे मौजूद हैं। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्य और सभी व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए प्रशासन का हृदय से आभार जताया। महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने संचालन किया।

इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, डीसीपी सिटी सोनम कुमार, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा, एसीपी सुकन्या शर्मा, महोत्सव समिति के महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संरक्षक राकेश मंगल, संतोष मित्तल, प्रवीन अग्रवाल, नंदी महाजन, गौरव चौहान, शशांक तिवारी, गौरव परमार, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, रामू फतेहपुरिया, पवन अग्रवाल, हरीश शर्मा गुड्डू, मनोज शाक्य, संजीव शर्मा, राहुल तिवारी, पिंटू शर्मा, नीरज गुप्ता भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!