आगरालीक्स…Agra News: आगरा में रंगबाजी गैंग चला रहे हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव और आलोक यादव के नाम भी राज चौहान हत्याकांड में बढ़ाए जाएंगे। मुखबिरी करने वाले दो अरेस्ट।
आगरा यमुना पार में एसएन होम स्टे में रंगबाजी राज चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने हत्यारोपी रंगबाज अरबाज उर्फ मंसूरी को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और हत्याकांड में शामिल विष्णु पंडित, आशु तिवारी, आकाश प्रजापति, मोहित पंडित को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया था। पुलिस ने यमुना पार में रंगबाजी करने वालों को भी चिन्हित किया है।
राज चौहान की मां ने मोनू यादव पर लगाए हैं हत्या कराने के आरोप
राज चौहान की मां नीरजा देवी ने बेटे की हत्या कराने के आरोप मोनू यादव पर लगाए हैं। पुलिस ने इस दिशा में जांच की तो मोनू यादव और जेल में बंद आलोक यादव भी साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव और आलोक यादव का नाम भी हत्याकांड में बढ़ाई। साथ एसएन होम स्टे में सीन रीक्रिएट करके भी देखा जाएगा।
दो मुखबिर भी अरेस्ट
राज चौहान की हत्या के लिए मंसूरी ने पूरी प्लानिंग की थी। राज चौहान के साथ रहने वाले रोहित ने ही मंसूरी के गैंग के सदस्य विजय कश्यप को राज चौहान के होटल में होने की जानकारी दी थी इसके बाद राज चौहान की हत्या की गई थी। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास का मीडिया से कहना है कि हत्याकांड में मोनू यादव और आलोक यादव के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं।