Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Huge Crowd of Tourists gathered on the last day of free entry in Taj…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Huge Crowd of Tourists gathered on the last day of free entry in Taj…#agranews

119

आगरालीक्स…आगरा में आखिरी दिन ताज में फ्री एंट्री को उमड़ा पर्यटकों का सैलाब. आज ताज देखने वाले पर्यटकों की संख्या जानेंगे तो चौंक जाएंगे. कल से 250 रुपये टिकट…

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 5 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी स्मारकों में फ्री एंट्री का आज आखिरी दिन रहा. आगरा का ताजमहल पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और यही कारण है कि इसे देखने के लिए हर दिन करीब 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन 5 अगस्त से 15 अगस्त तक ताजमहल सहित आगरा के सभी स्मारकों आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला में पर्यटकों की फ्री एंट्री रही. फ्री एंट्री का असर ये रहा कि हर स्मारक पर दो से तीन गुना अधिक संख्या में पर्यटक रोजाना पहुंचने लगे. ताजमहल पर फ्री एंट्री के पहले सप्ताह में हर रोज 50 हजार के अधिक पर्यटक पहुंचे तो वहीं बीते गुरूवार को 70 हजार, शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रही, शनिवार को 80 हजार, रविवार को 75 हजार के करीब पर्यटकों ने फ्री में ताजमहल का दीदार किया.

आज फ्री एंट्री के आखिरी दिन सुबह से ही पर्यटकों का सैलाब ताजमहल पर दिखाई देने लगा. ताजमहल के दोनों ही गेटों पर सुबह से पर्यटकों की काफी लम्बी-लम्बी लाइनें दिखाई देने लगीं. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण बच्चों से लेकर युवाओं और बड़े तक ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. इसके कारण ताजमहल पर सारे रिकॉर्ड टूट गए. भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं तो पहले से ही ठप होने लगीं. इधर पर्यटकों को भी एंट्री के लिए लम्बी-लम्बी लाइनों में काफी देर तक लगना पड़ा. एक अनुमान के मुताबिक सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर एक लाख तक पर्यटक दीदार करने के लिए पहुंचे. ताजमहल पर इतनी अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण शनिवार से मुख्य गुंबद पर पर्यटकों की एंट्री अधिकारियों को फ्री करनी पड़ी.

ताजमहल सहित सभी स्मारकों पर फ्री एंट्री का आज आखिरी दिन भी समाप्त हो गया है. मंगलवार से ताजमहल में एंट्री के लिए 50 रूपये भारतीय पर्यटकों का टिकट लगेगा जबकि मुख्य गुंबद पर जाने के लिए उन्हें दो सौ रूपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!